शहर के स्टेडियम में संयुक्त विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता में तीन मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में रिया और बालक वर्ग में अतुल गुप्ता अव्वल रहे, जबकि सौ मीटर दौड़ में बालिकाओं में शिखा पांडेय और बालक में अब्दुल्ला ने प्रथम स्थान हासिल किया।
शनिवार को स्टेडियम में आनंदवन इंटर कॉलेज, बीएसएस एकेडमी और अवध पब्लिक स्कूल के बच्चों ने संयुक्त रुप से खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। तीन सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रिया प्रथम, आस्था सिंह द्वितीय और खशबू सिंह तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि बालक वर्ग में अतुल गुप्ता प्रथम, किसान शर्मा द्वितीय, सुशांत प्रजापति तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सौ मीटर दौड़ में बालिकाओं में शिखा पांडेय प्रथम, कोमल सिंह द्वितीय, सोनल जायसवाल तृतीय, बालक वर्ग में अब्दुल्ला प्रथम, अनुज यादव दूसरे और सर्वेश शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। लंबीकूद, कबड्डी, ऊंचीकूद, खो-खो में स्थान बनाने वाले बच्चों को आनंदवन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल राघवेंद्र शुक्ला ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर दुर्गेश तिवारी, विक्रम सिंह, देवेश प्रताप, आशुतोष, विनीत, सुरेंद्र यादव, बृजेश पांडेय, मुकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।