फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सरयू एक्सप्रेस का इंजन फेल, ढाई घंटे खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयाग से अयोध्या जाने वाली सरयू एक्सप्रेस का रविवार रात साढ़े नौ बजे मऊआइमा में इंजन फेल हो गया। इससे ढाई घंटे तक सरयू एक्सप्रेस मऊआइमा और धीरगंंज स्टेशन के बीच में खड़ी रही। सरयू के चक्कर में मेमू पैसेंजर को विश्वनाथगंज रोक दिया गया। इससे दोनों ट्रेनों में सवार यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

सरयू एक्सप्रेस प्रयाग से अयोध्या के लिए रवाना हुई। मऊआइमा और धीरगंज स्टेशन के बीच में जैसे पहुंची कि उसका इंजन फेल हो गया। चालक काफी देर तक इंजन में आई खराबी को दूर करने का प्रयास किया, मगर असफल हो गया। उसने इसकी सूचना कंट्रोल को दे दिया।
अयोध्या से प्रयाग जा रही मेमू पैसेंजर ट्रेन को कंट्रोल ने विश्वनाथगंज स्टेशन पर रोक दिया। स्टेशन अधीक्षक आरके ने बताया कि प्रयाग से इंजन मंगवाया गया। उसके सहारे सरयू एक्सप्रेस को विश्वनाथगंज लाया गया। तब कहीं जाकर मेमू को प्रयाग के लिए रवाना किया गया। ढाई घंटे तक यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

पानी के लिए तरसे मेमू में सवार यात्री
विश्वनाथगंज स्टेशन पर ढाई घंटे तक खड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को गलातर करने के लिए पानी खोजे नहीं मिल रहा था। कहने को स्टेशन पर पांच हैंडपंप हैं। मगर मौजूदा समय में एक काम कर रहा है। बाकी खराब हैं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
लूप लाइन पर सरयू का ठहराव, यात्री परेशान
विश्वनाथगंज स्टेशन पर दो लाइन है। मगर प्लेटफाॅर्म एक ही है। प्लेटफार्म पर पहले से मेमू पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी। सरयू एक्सप्रेस को लूप लाइन पर लिया गया। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन में सवार होने या फिर सफर पूरा करने के बाद उतरने में दिक्कतें हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें