गेट मैन की लापरवाही रेल यात्रियों को भुगतना पड़ा। मेमू के चालक को ट्रेन रोककर गेटमैन को बुलाकर फाटक बंद कराना पड़ा। इससे दस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। यात्रियों को परेशान होना पड़ा। रविवार रात अयोध्या से मेमू पैसेंजर रात नौ बजे के करीब प्रयाग जा रही थी।
गेट मैन की लापरवाही रेल यात्रियों को भुगतना पड़ा। मेमू के चालक को ट्रेन रोककर गेटमैन को बुलाकर फाटक बंद कराना पड़ा। इससे दस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। यात्रियों को परेशान होना पड़ा। रविवार रात अयोध्या से मेमू पैसेंजर रात नौ बजे के करीब प्रयाग जा रही थी। मां बेल्हादेवी जंक्शन से सिग्नल मिलने के बाद चालक ट्रेन को आगे बढ़ा दिया। कुसुमी क्रासिंग के गेटमैन सूचना के बाद भी गेट नहीं बंद किया।
विज्ञापन
कुसुमी क्रासिंग के पास ट्रेन पहुंच गई। इसके बाद भी गेटमैन फाटक बंद करना उचित नहीं समझा। चालक ने ट्रेन को रोक दिया। करीब दस मिनट तक लगातार हॉर्न बजाया। कंट्रोल को सूचना दिया। इसके बाद कहीं गेटमैन ने फाटक बंद किया। चालक ट्रेन को आगे बढ़ाया। गेटमैन के पास पहुंचकर जमकर फटकार लगाया। इसके बाद वह प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। दस मिनट तक ट्रेन खड़ी होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
इस तरह की किसी मामले की जानकारी नहीं है। पता करता हूं, यदि ऐसा हुआ होगा तो गेटमैन के खिलाफ जांच बैठाई जाएगी। कार्रवाई की जाएगी। - एसएम शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक।