फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नपा अध्यक्ष पद के लिए संतोष, श्रवण, टीएस, राजकुमार और रवींद्र ने किया नामांकन

Mon, 17 Apr 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आप प्रत्याशी संतोष गुप्ता, अपना दल कमेरा के प्रत्याशी श्रवण कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अधिवक्ता टीएस सिंह, रवींद्र जायसवाल और राजकुमार ने रविवार को नामांकन पत्र भरा। अभी तक अध्यक्ष पद के लिए सात और सभासद के 25 पदों के लिए 74 लोगों ने नामांकन पत्र भर चुके हैं। 18 टाउन एरिया में अध्यक्ष पद के लिए 61 और सभासद के लिए 415 लोगों ने रविवार को नामांकन किया है।
विज्ञापन

रविवार को नामांकन स्थलों पर चहल-पहल देखने को मिली। भाजपा, सपा और बसपा के पार्टी प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी होने में देरी होने से रविवार को अधिकांश प्रत्याशियों ने नामांकन नहीं किया। रविवार को नपा अध्यक्ष पद के लिए सात लोगों ने नामांकन किया। इससे अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। जबकि रविवार को 45 लोगों ने सभासद के लिए नामांकन किया। इस प्रकार 25 वार्डों के लिए अभी तक 74 लोग नामांकन कर चुके हैं.। जिले के 18 टाउन एरिया में अध्यक्ष पद के लिए 61 लोगों ने नामांकन किया, जिनकी कुल संख्या बढ़कर 90 हो गई है। 18 टाउन में रविवार को सभासद के लिए 415 लोगों ने नामांकन पत्र भरा है, जिनकी कुल संख्या बढ़कर 788 हो गई है। सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। ऐसे में नामांकन स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि नामांकन स्थलों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें