फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएनसीयू में गिरा छत का प्लास्टर, टपक रहा पानी

Sat, 09 May 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिला महिला अस्पताल का एसएनसीयू वार्ड के छत का प्लास्टर शुक्रवार को टूटकर गिर गया। इससे मरीजों व तीमारदारों में अफरातफरी महौल बन गया। हालांकि इस दौरान किसी को चोट नहीं लगी। प्लास्टर टूटने से टंकी का पानी वार्ड में टपकने लगा। मरीज बच्चों को लेकर वार्ड के बाहर निकल भागे।
विज्ञापन


काफी पुराना बना एसएनसीयू वार्ड कमजोर हो गया है। विभाग की ओर से रिपेयरिंग नहीं कराई जा रही है। जर्जर  वार्ड में करीब आधा दर्जन गंभीर बच्चे भर्ती होते है। किसी भी दिन उनके साथ अनहोनी हो सकता है। इस ओर स्वास्थ्य कर्मचारी नहीं सोच रहे है। शुक्रवार की सुबह छत का प्लास्टर टूट कर गिर गया। हलांकि  सभी बाल बाल बच गए लेकिन प्लास्टर टूटने से छत पर रखे टंकी से वार्ड में पानी टपकने लगा है। इसके बावजूद भी भी वार्ड में बच्चे भर्ती किए गए है। सीएमएस संतोष तिवारी ने बताया कि बच्चों को वार्ड से हटवा दिया जा रहा है। जल्द ही रिपेयरिंग करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें