शहर स्थित स्टेडियम में हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार को स्टेडियम ब्वाॅयज और आरपी रस्तोगी इंटर कॉलेज मालका के बीच मैच खेला गया। स्टेडियम ब्वॉयज के सक्षम सिंह की शतकीय पारी की बदौलत टीम ने आरपी रस्तोगी को मात दी।
स्टेडियम ब्वाॅयज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। स्टेडियम ब्वॉयज की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 193 रन बनाए। सक्षम सिंह ने 108 रनों की पारी खेली। सैफ ने 28 रन बनाए। धर्मराज और अभिषेक ने दो-दो विकेट चटकाए।
जवाब में आरपी रस्तोगी इंटर कॉलेज की टीम 159 रन पर ढेर हो गई। अमन खान ने 60 और पीयूष मौर्य ने 48 रन बनाए। चंदन पाल ने तीन और अर्पित यादव व साहिल वर्मा ने दो-दो विकेट झटके। सक्षम सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान दुर्गेश तिवारी, विक्रम प्रताप सिंह, ऋतिक व सचिन शुक्ला मौजूद रहे।