जीआईसी में जिला स्तरीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
शहर के जीआईसी में शुक्रवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, एमएलसी उमेश द्विवेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। पहले दिन 100 मीटर दौड़ में विभा पाल और 200 मीटर में रिजवान ने फर्राटा भरकर जीत हासिल की।
प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में पीबी इंटर कॉलेज की विभा पाल पहले, रेहुआ ललागंज की प्राची यादव दूसरे पर रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में तिलक इंटर कॉलेज के रिजवान ने बाजी मारी। केपी इंटर कॉलेज के राजकुमार सरोज दूसरे स्थान पर रहे।
400 मीटर बालक वर्ग दौड़ में रिजवान पहले और विशाल पांडेय दूसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में नवल राज अव्वल रहे। जबकि अंकित द्वितीय रहे। 3000 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में सलोनी प्रथम, रोशनी द्वितीय व कोमल तृतीय पर रहीं। बालक वर्ग में सचदेव प्रथम, नवल राज द्वितीय और योगेश तृतीय स्थान पर रहे।
इस मौके पर डीआईओएस ओमकार राणा, एडीआईओएस आरपी सरोज, रंजन कुमार, जीआईसी प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी, जिला व्यायाम शिक्षक रामकुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका मंजू सिंह, जिला स्काउट मास्टर सुशील सिंह, माध्यमिक क्रीड़ा सचिव संतोष सिंह मौजूद रहे।
जीआईसी में जिला स्तरीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी