स्टीम भट्टी के फटने की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी। उसके मलबे 50 मीटर दूर तक जाकर गिरे। धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
कधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज बाजार में बेलखरनाथ रोड पर दुलापुर गांव निवासी राजबहादुर यादव ने खोवा बनाने की दुकान खोल रखी है। जिसमें बड़ी मात्रा में भाप से खोया बनाया जाता है। लोगों का दूध लेकर के खोया बनाकर बेचने का काम काफी दिनों से राजबहादुर यादव कर रहे हैं। शनिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे भट्टी अचानक फट गई। धमाका इतनी जोर हुआ कि छत उड़ गई। धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर से तक सुनाई पड़ी।
विज्ञापन
घटना के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने बताया कि इस भट्टी के द्वारा बनाए जाने वाला खोया बहुत जल्दी तैयार हो जाता है। भट्टी पुरानी होने व तापमान अधिक होने के कारण अचानक दुर्घटना हो गई, जिससे कि चारों तरफ अफरा तफरीमच गई। संयोग ही रहा कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।