पट्टी रोड़ रखहा बाजार के समीप परैया नदी के पुल पर रोडवेज बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस।
मरीज को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही एंबुलेंस व रोडवेज बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे बस व एंबुलेंस में बैठीं सवारियां चीखने चिल्लाने लगीं। टक्कर से एंबुलेंस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस और बस में सवार घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ से रविवार दोपहर हादसे में घायल पट्टी के रेड़ीगारापुर निवासी विजय पाल (45) को लेकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज जा रही थी। रखहा पुल के समीप पट्टी की ओर जा रही रोडवेज बस व एंबुलेंस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में बैठीं सवारियां व एंबुलेंस में घायल व उसके परिजनों की चीखने लगे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। करीब 20 मिनट तक सड़क पर आवागमन ठप रहा। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस चालक और घायल मरीज को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस और बस को अलग किया। हादसे में घायल एंबुलेंस चालक विकास यादव (35) व ईएमटी नियाज अहमद (32) के साथ घायल मरीज के तीमारदार टिन्नी पाल (18) को मामूली चोटें आई। उन्हें इलाज के लिए समीप के नीजि अस्पताल ले जाया गया।