अंतू के नरी गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नरेंद्र बहादुर सिंह की बेटी प्रतिभा सिंह (28) की शादी फरवरी 2025 में दर्रा सांगीपुर निवासी प्रियांशु सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि बुधवार को ससुराल के लोगों ने विवाहिता प्रतिभा को जमकर मारापीटा। विवाहिता भाई पवन सिंह के साथ बुधवार की शाम मायके आ गई।
बृहस्पतिवार को दोपहर उसका शव घर के अहाते में लगे अमरूद के पेड़ में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। जब तक परिजनों ने उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मृतका के भाई ने मामले की सूचना अंतू पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाई पवन सिंह ने बहन के पति, सास, ससुर के खिलाफ अंतू पुलिस को तहरीर दी है। सीओ आशुतोष मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।