फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रिश्वत लेते पकड़ा गया कानूनगो

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के श्रीराम तिराहे पर सोमवार की शाम रानीगंज के कानूनगो प्रदीप दुबे को जमीन का पत्थर नसब करने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ लिया। जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
विज्ञापन

रानीगंज तहसील के सरायभरत राय के रहने वाले डॉ. मोहम्मद यूसुफ खान की जमीन का पत्थर नसब होना था। जिसके लिए जामताली सर्किल के कानूनगो प्रदीप दुबे पांच हजार रुपये की मांग कर रहे थे। सोमवार को करीब तीन बजे नगर कोतवाली के कादीपुर निवासी कानूनगो प्रदीप दुबे अपनी पत्नी को लेकर मेडिकल कॉलेज के करीब दवा लेने आए थे।
श्रीराम तिराहे पर दवा खरीदते समय डॉ. मोहम्मद यूसुफ पहुंचे और पत्थर नसब के लिए पांच हजार रुपये थमा दिए। तभी एंटी करप्शन की टीम ने निरीक्षक अलाउद्दीन अंसारी के नेतृत्व में कानूनगो प्रदीप दुबे को रंगे हाथ पकड़ लिया। जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

एंटी करप्शन की टीम काननूगो को लेकर नगर कोतवाली पहुंची। जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग के कर्मचारी भी कोतवाली पहुंच गए। हालांकि टीम ने सभी को बाहर कर दिया।
इस मामले में कानूनगो के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। लिखापढ़ी के बाद टीम उसे लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गई।
प्रभारी ट्रैप टीम निरीक्षक प्रयागराज अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी भूमि के पत्थर नसब के लिए कानूनगो पांच हजार रुपये की मांग कर रहे थे। कानूनगो को रंगे हाथ पकड़ने के लिए 11 सदस्यीय टीम ने सोमवार को सुबह ही आ पहुंची थी। जिलाधिकारी कार्यालय का एक कर्मचारी भी कार्रवाई के दौरान साथ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें