फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस से गायब 11 अफसरों का वेतन काटने की संस्तुति

Tue, 06 Feb 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम कोमल यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। तहसील दिवस प्रारंभ होने के बाद कई अफसरों की गैरमौजूदगी देख एसडीएम का पारा चढ़ गया। पड़ताल कराई तो लालगंज, सांगीपुर, उदयपुर, संग्रामगढ़, जेठवारा के थाना प्रभारी, लालगंज व लक्ष्मणपुर ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ लक्ष्मणपुर, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, लालगंज सीएचसी अधीक्षक व सहायक वनरक्षक समाधान दिवस से नदारद मिले। उपजिलाधिकारी कोमल यादव ने सभी 11 अफसरों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है। समाधान दिवस में कुल 157 फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


इसमें पुलिस की सर्वाधिक 48, राजस्व की 40, विकास की 28 व अन्य विभागों से संबंधित 41 शिकायतें शामिल थीं। अफसरों के नदारद रहने से सिर्फ दो शिकायतों का निस्तारण ही मौके पर किया जा सका। एसडीएम ने बताया कि समाधान दिवस में नहीं आने वाले लापरवाह अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस की शिकायतों के निस्तारण के लिए कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से तेजी लानी होगी।

फरियादी दोबारा शिकायतें लेकर समाधान दिवस में पहुंचे तो संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीआरओ शिवपूजन ने भी समाधान दिवस की शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग के अफसरों को मिलकर काम करने के लिए कहा। इस मौके पर सीओ ओम प्रकाश द्विवेदी, तहसीलदार ओम प्रकाश पांडेय, नायब तहसीलदार सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें