फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने प्रधानों और ग्राम पंचायत अधिकारियों से भी मांगा जवाब

Mon, 05 Feb 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा में 60 और 40 के अनुपात की खिल्ली उड़ाने वाले आठ विकास खंडों के बीडीओ, प्रधान और ग्रामपंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। सोमवार की शाम डीएम शंभु कुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए डीसी मनरेगा से अविलंब स्पष्टीकरण तलब करने को कहा है।
विज्ञापन


विकास भवन में सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में डीएम शंभु कुमार ने आठ ब्लाकों के बीडीओ, प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी करने को कहा है। इन ब्लाकों में पक्का कार्य तो कराया जा रहा है, मगर कच्चा कार्य नहीं कराया जा रहा है। इससे 60 और 40 के अनुपात में भिन्नता आ रही है। डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पढने वाले बच्चों को सप्ताह भर में स्वेटर वितरित करने का मौका दिया है। हालांकि विभाग का दावा है कि 70 प्रतिशत स्कूलों में स्वेटर वितरित कर दिया गया है। जल निगम की 11 परियोजनाओं में अधिकांश पर ताला लटकने के कारण प्रधान और सचिव से रिपोर्ट मांगी है। बैठक में प्रभारी डीडीओ जनार्दन प्रसाद यादव, पीडी अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें