फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा भैया का जलवा, एमएलसी सीट पर जनसत्ता दल के अक्षय प्रताप जीते

विज्ञापन
अफीम कोठी में एमएलसी चुनाव परिणाम घोषणा के बाद अक्षय प्रताप सिंह को माला पहनाकर स्वागत करते समर्? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद सदस्य के चुनाव में भी भाजपा पूर्व मंत्री और कुंडा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह का तिलिस्म भेद नहीं पाई। रघुराज की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी 1106 मतों के बड़े अंतर से भाजपा प्रत्याशी हरिप्रताप सिंह को पराजित कर पांचवीं बार एमएलसी निर्वाचित हुए। भाजपा प्रत्याशी को 614 और सपा उम्मीदवार को 380 मत मिले। परिणाम आते ही समर्थक खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य के चुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। मंगलवार की सुबह अफीम कोठी परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना कराने के लिए सभी प्रत्याशियों के अभिकर्ता पहले से आ गए थे। एमएलसी प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी और निर्दल प्रत्याशी डॉ. केएन ओझा सुबह ही मतगणना कराने पहुंचे थे। इसके अलावा दूसरे प्रत्याशी नहीं आए।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन बंसल व सीडीओ ईशा प्रिया की मौजूदगी में मतगणना प्रारंभ हुई। करीब दो घंटे तक मतपत्रों की छंटाई के बाद छह टेबलों पर मतगणना प्रारंभ हुई। कुल 2794 मतों की गणना के बाद जनसत्ता दल के उम्मीदवार अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी को 1721 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी हरिप्रताप सिंह को 1106 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी हरिप्रताप सिंह को 614, सपा प्रत्याशी विजय बहादुर यादव को 380, निर्दल डॉ. केएन ओझा को 14, मधुरिमा सिंह को 6 और राजेंद्र प्रसाद मौर्य को सात मत मिले। 52 मत अमान्य घोषित किए गए। परिणाम आते ही जनसत्ता दल के समर्थक खुशी से झूम उठे।
परिणाम की जानकारी होने के बाद पूर्व मंत्री व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह, बाबागंज विधायक विनोद सरोज समर्थकों के साथ अफीम कोठी पहुंचे। यहां रघुराज की मौजूदगी में पांचवीं बार एमएलसी निर्वाचित हुए अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन बंसल से जीत का प्रमाण पत्र लिया। इस दौरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे।

अफीम कोठी सभागार में नवनिर्वाचित एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह को प्रमाण पत्र देते जिलाधिकारी नितिन - फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें