फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमियां देख रेल महाप्रबंधक ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक से पूछताछ करते जीएम आशुतोष गंगल। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए रेल महाप्रबंधक उत्तर रेलवे आशुतोष गंगल ने जंक्शन पर कमियां देख नाराजगी जताई। प्लेटफार्म की दशा देख संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द विस्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वाराणसी से शनिवार को विशेष ट्रेन से महाप्रबंधक आशुतोश गंगल अपराह्न 3.20 बजे जंक्शन पहुंचे। लोको लॉबी के पास उतरे जीएम टहलते हुए आरपीएफ थाने तक गए। उन्होंने पोर्टिको में खड़े होकर बाहर का जायजा लिया। लौटने पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में रखी गई शिकायत पुस्तिका देखी।
शिकायतों की जांच की बाबत एसएस से जानकारी ली। असंतुष्ट जीएम ने एसएस से जवाब तलब किया। इस बीच जगेशरगंज स्टेशन के पास रास्ते की मांग कर रहे ग्रामीणों और किसान यूनियन के नेताओं ने जीएम से मिलकर अपना समस्या बताई।
विज्ञापन

उन्होंने निस्तारण करने का भरोसा दिया। उन्होंने वेटिंग हाल और सर्कुलेटिंग एरिया का भी निरीक्षण किया। यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रतापगढ़-अंतू के बीच रेलमार्ग के दोहरीकरण, अंतू-लखनऊ के बीच स्पीड ट्रायल का विंडो ट्रेलिंग के माध्यम निरीक्षण किया।
मेंस यूनियन के शाखा मंत्री अनिल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में कर्मचारी समस्याओं को लेकर जीएम को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें पार्सल पोर्टर से ड्यूटी लेने की मांग की गई। इस मौके पर मनीष पांडेय, वीके तिवारी, बबिता पांडेय समेत रेल कर्मचारी मौजूद रहे। इसके पूर्व एसएस शमीम ने जीएम का स्वागत किया।
सुबह से इंतजार करते रहे ग्रामीण, तीन लोगों से ही मिलकर सुनी समस्या
रेल महाप्रबंधक से अपनी समस्या बताने के लिए गोड़े, सोनावां, संग्रामपुर के ग्रामीण शनिवार सुबह ही चिलबिला जंक्शन पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना था कि बाईपास निर्माण के दौरान उनके आने-जाने के रास्ते पर फ्लाईओवर बन जाएगा। जिससे उन लोगों का रास्ता बंद हो जाएगा। रेलवे क्रासिंग उन लोगों के लिए बाधा बनेगी। चिलबिला स्टेशन पर जीएम की ट्रेन रुकी। ग्रामीणों की बात सुनने के जिए जीएम ने केवल तीन लोगों को अपने सैलून में बुलाया। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपते हुए आवागमन के लिए व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें