फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग 11 वीं की छात्रा ने छोड़ दी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मनचले की छेड़छाड़ के चलते ग्यारहवीं की छात्रा का कॉलेज जाना दुश्वार हो गया है। आरोप है कि मामले की शिकायत करने पर आरोपी ने परिजनों को धमकाकर भगा दिया। पीड़िता के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के बघेवरा गांव निवासी राकेश की 17 वर्षीय बेटी आरती बीरापुर स्थित राय बद्रीपाल सिंह इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। छात्रा के मुताबिक, साइकिल से विद्यालय आते-जाते समय गांव के ही शिक्षक का बेटा रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ व फब्तियां कसता है।
घर में बताने पर परिजन उसके यहां शिकायत करने गए। इस पर आरोपी ने उन्हें धमकाकर भगा दिया। बृहस्पतिवार को विद्यालय जाते समय पांडेतारा गांव के पास आरोपी युवक ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर भाग निकला। शुक्रवार को वह कॉलेज नहीं गई। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मेरे संज्ञान में छात्रा के साथ छेड़खानी जैसी बात नहीं आई है। यदि ऐसा हुआ है तो अभिभावक या फिर छात्रा को इसकी जानकारी कॉलेज में देनी चाहिए थी। छात्रा की मदद की जाएगी।
विज्ञापन

वरुण सिंह, प्रबंधक, राय बद्री पाल सिंह इंटर कॉलेज
छात्रा के साथ छेड़खानी की शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रवींद्र तिवारी, एसओ, फतनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें