फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में हुए हादसे के बाद सतर्क हुआ रेल महकमा

Sun, 21 Oct 2018 11:17 PM IST
pratapgarh
विज्ञापन
indian railways
विज्ञापन

विज्ञापन
दशहरे के दिन अमृतसर के जोड़ा फाटक पर हुए हादसे को देखते हुए रेल महकमा भी अलर्ट हो गया। शहर में भरतमिलाप व अंतू रेलवे स्टेशन के सामने होने वाले भरतमिलाप को देखते हुए सावधानी बरतने का फरमान जारी हुआ है। बेल्हा के ऐतिहासिक भरतमिलाप को देखते हुए रविवार की शाम से ही कासन पर ट्रेनें गुजारी गईं। अंतू में भी ट्रेनें कासन से गुजारी जाएंगी।


अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर लोग जलते हुए रावण को देख रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार में आई ट्रेन लोगों को रौंदते हुए गुजर गई। इससे कई लोगों की मौत हो गई तो कई जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं। प्रतापगढ़ में इस तरह की किसी भी प्रकार की घटना घटित न हो, इसके लिए रेल प्रशासन पहले से सतर्क हो गया है। डीएम और एसपी से रेलवे लाइन के किनारे आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी मांगी गई है, वहीं भरत मिलाप को देखते हुए रविवार शाम पांच बजे से सोमवार सुबह नौ बजे तक प्रतापगढ़-चिलबिला रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली सभी ट्रेनों को कासन पर गुजारा जाएगा।
विज्ञापन



डीआरएम के आदेश पर स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने लोको लॉबी के समस्त ट्रेन चालक और उनके सहायक को आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि दीपावली तक ट्रेनों की स्पीड बहुत न बढ़ाएं। इतना जरूर ध्यान दें कि दो से अधिक लोग यदि ट्रैक पर दिख रहें हैं तो ट्रेन की स्पीड कम कर दें। यदि वे बगल हो जाते हैं तो ठीक है, अन्यथा तत्काल कंट्रोल को जानकारी देने के साथ ही डायल 100 को सूचना दें। स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने एसपी को पत्र भेजकर शनिवार रात निकलने वाले दल और रविवार सुबह होने वाले भरत मिलाप को देखते हुए रामलीला मैदान के पास रेलवे ट्रैक किनारे भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करने की मांग की।



स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने जीआरपी और आरपीएफ इंस्पेक्टर को पत्र भेजकर यह कहा कि स्टेशन पर भीड़ एकात्रित न होने दिया जाए। जिससे अन्य यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतें न होने पाएं। भरत मिलाप देखने के लिए आने वाले लोग प्लेटफार्म पर बैठे रहते हैं। ऐसे में उन्हें प्लेटफार्म पर भी न बैठने दिया जाए।
विज्ञापन



डीआरएम के आदेश पर भरत मिलाप को देखते हुए प्रतापगढ़-चिलबिला के बीच सभी ट्रेनें कासन पर गुजारी जा रही हैं। सुरक्षा को देखते हुए एसपी प्रतापगढ़ से पत्राचार किया गया है। जीआरपी के साथ आरपीएफ इंस्पेक्टर को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
त्रिभुवन मिश्र, स्टेशन अधीक्षक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें