फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में किस्मत अजमाएगी राजाभैया की पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाएगी राजाभैया की पार्टी
विज्ञापन

30 नवंबर को जिले से एक लाख लोग शामिल होंगे सम्मान समारोह में
ब्लाक स्तर पर तैयारियों को सौंपी जाएगी कमान, सभी ब्लाकों में जनसंपर्क करेंगे एमएलसी अक्षय प्रताप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। आगामी लोकसभा चुनाव में कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया की पार्टी किस्मत आजमाएगी। 30 नवंबर को राजाभैया के राजनीति में 25 वर्ष पूरा होने पर लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में जिले से एक लाख लोगों की भीड़ पहुंचेगी। इसके लिए ब्लाक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री व कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया की पार्टी के नाम के ऐलान में भले ही अभी सस्पेंस हो, लेकिन यह तो तय है कि आगामी लोकसभा चुनाव में राजाभैया की पार्टी मैदान में उतरेगी। इसके लिए लगभग तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राजाभैया के सम्मान में 30 नवंबर को आयोजित रजत जयंती समारोह के लिए बेनी समिति के प्रदेश प्रवक्ता अश्वनी सिंह ने रविवार को प्रताप सदन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि जरूरत पड़ने पर सपा-भाजपा ने राजाभैया की मदद ली, लेकिन इसका सही लाभ जनता को नहीं मिल सका। जनता के बीच रहने वाले राजाभैया लोगों की मांग पर ही नई पार्टी का गठन कर रहे हैं। वह 30 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की जरूरत से लेकर उसके मकसद के बारे में लोगों को बताएंगे। जिले से लगभग एक लाख लोग समारोह में शामिल होंगे। अभी कार्यक्रम स्थल तय नहीं है। जिले के हर ब्लाकों में विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी, विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव लोगों से संपर्क कर समारोह की कामयाबी के लिए रणनीति बनाएंगे। दूसरे प्रदेशों से भी लोग शामिल होंगे। आगामी लोकसभा चुनाव भी पार्टी लड़ेगी। वह किसी को हराने के लिए नहीं, बल्कि खुद जीतने के लिए मैदान में प्रत्याशी उतारेगी। इस मौके पर अनिल कुमार सिंह लाल साहब, मुक्कू ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें