राहुल गांधी के आने की सूचना पर घुईसरनाथ मंदिर में तैनात फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खाली करा दिया गया घुईसरनाथ मंदिर
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी के घुईसरनाथ धाम मंदिर पर पूजन अर्चन करने के कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने मंदिर को खाली करा कर अपने कब्जे में ले लिया और दर्शनार्थियों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया। लगभग 25 मिनट तक मंदिर में राहुल गांधी के आने की खबर पर लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था।
दोपहर लगभग 12. 15 जैसे ही यह जानकारी हुई कि राहुल गांधी घुईसरनाथ धाम मंदिर में न आकर सीधे सांगीपुर निकल जाएंगे,तो पुलिस वालों ने राहत की सांस ली और वहां से सभी पुलिसकर्मी लालगंज, अठेहा हाईवे पर पहुंच गए। राहुल गांधी के घुईसरनाथ धाम मंदिर में दर्शन पूजन कार्यक्रम निरस्त होने पर स्थानीय लोगों का दर्शन पूजन शुरू हो सका।