पुलिस ने विवाहिता को उसके परिजनों के हवाले किया
तीन दिन पहले विवाहिता अपने तीन साल के बेटे को लेकर अपने प्रेमी से मिलने प्रतापगढ़ पहुंच गई। प्रेमी युवक उसे लेकर रानीगंज के दुर्गागंज के पास अपने रिश्तेदारी चला आया। पश्चिम बंगाल में विवाहिता के परिजनों ने बेटी के गायब होने की रिपोर्ट नजदीकी थाने में दर्ज करा दी। बेटी की तलाश में माता-पिता और भाई सहित तीन अन्य रिश्तेदार भी प्रतापगढ़ पहुंच गए।
परिजनों ने प्रेमी युवक को सिविल लाइंस चौकी में बैठा दिया था। देर रात प्रेमी युवक अपने पिता संग विवाहिता प्रेमिका को लेकर रानीगंज थाने पहुंचा और उसके कुछ देर बाद विवाहिता के परिजन भी पहुंच गए। देर रात दोनों पक्षों में हाई वोल्टेज ड्रामा चला, फिर पुलिस ने किसी तरह युवती को समझा बुझाकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। प्रेमी युवक और उसके पिता को भी थाने से भगा दिया। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।