रेलवे स्टेशन पर विलम्ब से आयी ट्रेनों के इंतजार में बैठे परेशान यात्री। संवाद
प्रतापगढ़। पंजाबमेल का मार्ग परिवर्तित करने और कई ट्रेनों की लेटलतीफी रेल यात्रियों पर भारी पड़ रही है। सवारी गाड़ियों के समय की पटरी से उतर जाने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल अब सुल्तानपुर के रास्ते चलाई जा रही है। शुक्रवार को पद्मावत एक्सप्रेस डेढ़ घंटा तो लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी भी डेढ़ घंटे की देरी से प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंची। ट्रेनों के विलंबित होने से यात्री परेशान रहे। प्लेटफाॅर्म पर लोग परिवार के साथ उमस भरी गर्मी में बैठे रहे।
ट्रेनों के विलंबित होने से प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ जुटी थी। लोगों के बैठने की व्यवस्था नहीं थी, सो लोगों ने आराम के लिए अटैची व बॉक्स का सहारा लिया।