फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था के बीच मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन

विज्ञापन
election
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पूर्व मतदाता सूची का बुधवार को अव्यवस्था के बीच प्रकाशन कर दिया गया। कई जगहों पर बीएलओ को मतदाता सूची नहीं मिलने के कारण प्रकाशन नहीं हो सका। कई बूथों पर ताला लटकता रहा और बीएलओ नदारद रहे। बाबागंज इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर बीएलओ के नहीं आने के कारण मतदाता सूची का प्रकाशन नहीं हो सका। पट्टी में तहसील, पीजी व इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर मतदाता सूची प्रकाशित की गई।
विज्ञापन

एसडीएम डीपी सिंह ने केंद्र पर पहुंचकर बीएलओ से जानकारी ली। आसपुर देवसरा के उदईशाहपुर मतदान केंद्र पर ताला लटकता मिला, बीएलओ नदारद रहे। स्थानीय लेखपाल ने बताया कि बीएलओ को मतदाता सूची सुबह उपलब्ध करा दी गई थी। प्राथमिक विद्यालय बड़ारी मतदान केंद्र में ताला लटकता मिला। उच्च प्राथमिक विद्यालय शेखपुर अठगवां में ताला लटकता रहा और मतदाता सूची का प्रकाशन नहीं किया गया।
मानधाता इलाके के खमपुर, तरौल, ढेमा, पितईपुर, धरमपुर, बजहा, मझगवां आदि केंद्रों पर दोपहर बाद तक मतदाता सूची का प्रकाशन नहीं हो सका था। पितईपुर मतदान केंद्र पर मौजूद बीएलओ मो. फिरोज ने बताया कि उन्हें अब तक मतदाता सूची नहीं मिल सकी है। कुंडा, पट्टी, लालगंज, रानीगंज व सदर के अलग-अलग मतदान केंद्र के वोटरों की सूची लेने के लिए लेखपाल की ओर से सभी बीएलओ को सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें