फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में प्रियंवदा प्रथम, शिखा को मिला दूसरा स्थान

विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ लगाते बालक वर्ग के खिलाड़ी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सोमवार को स्टेडियम में आयोजित जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। बालिका वर्ग सौ मीटर दौड़ में प्रियंवदा शुक्ला को प्रथम और शिखा सिंह को दूसरा स्थान मिला। बालक वर्ग सौ मीटर दौड़ में आफताब अहमद प्रथम जबकि शोएब खान को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

सोमवार को स्टेडियम में जिला एथलेटिक्स संघ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। खिलाड़ियों को उच्च मंच दिलाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता में स्थान बनाने वालों को पुरस्कृत किया गया। 600 मीटर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में चंदन प्रजापति प्रथम, मो. शादाब द्वितीय, अरबाज खान तीसरे स्थान पर रहे।
400 मीटर बालक वर्ग में सलमान खान प्रथम, आफताब आलम दूसरे और मो. आशिफ तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में मो. नासिर प्रथम, शोएब खान दूसरे और मो. आशिफ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 800 मीटर बालिका वर्ग में प्रियवंदा शुक्ला प्रथम, मोहिनी दूसरे और शिखा सिंह तीसरे स्थान पर रही। गोला फेंक में अरबाज खान प्रथम, शहवाज खान दूसरे और सूरज कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद बालक वर्ग में दिलशाद अली और बालिका वर्ग में शिखा सिंह अव्वल रहीं। प्रतियोगिता में स्थान बनाने वाले खिलाड़ियों को संघ के अध्यक्ष बीके सिंह गौतम, सुरेश बहादुर सिंह और रघुराज बहादुर सिंह ने उपहार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रामकुमार सिंह, लालजी त्रिपाठी, नरेश चौधरी, पवन कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, मनोज कुमार पाल, सूर्यभान सरोज ने निभाया।

स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ लगाती बालिकाएं।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें