फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थि कलश लेकर प्रयागराज जा रही कार पेड़ से टकराई, दो की मौत

विज्ञापन
मृतक मंगरी। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अस्थि कलश लेकर प्रयागराज जा रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे इसमें बैठे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चालक भी शामिल है। तीन लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के कमलापुर कानमऊ गांव निवासी शुभम अवस्थी पुत्र रंजीत अपने चाचा राजेश अवस्थी का अस्थि कलश लेकर परिजनों के साथ प्रयागराज जा रहा था। रास्ते में नवाबगंज थाना क्षेत्र के अहमदगंज गांव के पास रविवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे कार अनियंत्रित हो गई।
अनियंत्रित कार हाइवे के किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इससे उसमें बैठे पांच लोगों को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस घायलों को रायबरेली के ऊंचाहार स्थित सीएचसी ले गई। अस्पताल में चिकित्सक ने कार में मौजूद मंगरी (55) निवासी सूरजपुर थाना सिधौली जनपद सीतापुर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही घायल शुभम अवस्थी (28) पुत्र रंजीत, अंकित (30) पुत्र संतोष, बुद्धि लाल (40) पुत्र उदित नारायण, व नीरज (23) पुत्र जगजीवन निवासी कानमऊ थाना कमलापुर जनपद सीतापुर को ऊंचाहार से रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया। रायबरेली से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में ड्राइवर अंकित (30) पुत्र संतोष की भी मौत हो गई। उधर, मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव के पास पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें