Pratapgarh News : घटना के बाद मौके पर जुटी पुलिस फोर्स।
- फोटो : प्रतापगढ़
बताया जाता है कि दोनों गांवों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। शनिवार को उसी जमीन का बंटवारा हो रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर बात बिगड़ गई और दोनों गांव के लोग आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। इसी दौरान टिकुरिया गांव के मुख्तार (35) पुत्र सनाउल्ला के सिर में गोली लग गई। इससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Pratapgarh News : घटना के बाद मौके पर जुटी पुलिस फोर्स।
- फोटो : प्रतापगढ़
घटना में इसी गांव के परवेज (20) पुत्र तौहीद, गुफरान (18) पुत्र रिजवान, शहजाद (26) पुत्र इस्तेखार भी घायल हो गए। झलिया पवारपुर के रजी (60) पुत्र हामिद अली को गोली लगी है। सभी घायलों को इलाज के लिए एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना पाते ही एडिशनल सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी, एसओ मांधाता, एसओ रानीगंज, एसओ फतनपुर चौकी प्रभारी देल्हूपुर मौके पर गए।पुलिस का कहना है मामले में तत्काल कार्रवाई की जाएगी, जिन लाइसेंसी असलहों का इस्तेमाल हुआ है उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे ।