महुली मंडी में मतगणना के दौरान अधिकारियों के बैठने को बना पांडाल।
- फोटो : PRATAPGARH
सदर विधानसभा का विधायक कौन होगा, इसका फैसला गुरुवार को दोपहर एक बजे तक हो जाएगा। महुली मंडी में होने वाली मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी।
नौ बजे पहले राउंड की मतगणना पूरी होते ही रुझान आना प्रारंभ हो जाएगा। 28 राउंड में होने वाली मतगणना का फाइनल परिणाम दोपहर एक बजे तक आने की संभावना है। बुधवार को जिला प्रशासन मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के साथ ही तैयारियों को अंतिम रूप देेने में लगा रहा।
सदर विधानसभा उपचुनाव के मैदान में कूदे 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला गुरुवार को दोपहर एक बजे तक हो जाएगा। जिले में 21 अक्तूबर को हुए मतदान में 1,49,275 महिलाओं और पुरुषों ने मतदान में हिस्सा लिया था। मतों की गणना के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
चिलबिला तिराहा से पट्टी मार्ग आम लोगों के लिए बंद होने के साथ ही शहर में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। महुली मंडी में होने वाली मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई है। मतों की गणना के लिए लगभग 250 कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
महुली मंडी स्थित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात अर्द्ध सैनिक बल का जवान।- फोटो : PRATAPGARH
महुली मंडी में मतगणना के लिए तैयार हुआ पांडाल।- फोटो : PRATAPGARH