फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर पलटा ट्रैक्टर, पौने दो घंटे बाधित रहा मार्ग

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म दो ट्रैक पर ट्रैक्टर पलटने पर पद्मावत ट्रेन के विलंब होने से रही परेशान ? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर पलट गया। इससे पौने दो घंटे प्लेटफार्म नंबर दो बाधित रहा। खबर मिलते ही रेलवे के आला अफसर मौके पर पहुंच गए। क्रेन मंगवाकर ट्रैक्टर को ट्रैक से हटवाया। आरपीएफ चालक को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर इन दिनों मरम्मतीकरण का काम चल रहा है। कार्यदायी संस्था पुराने प्लेटफार्म को नए सिरे से तैयार कर रही है। पुरानी ईंट और मलबा को ट्रैक्टर टाली पर लदवाकर निर्माणाधीन चार और पांच नंबर प्लेटफार्म की ओर फेंका जा रहा है। बुधवार शाम 4.20 बजे एक ट्रैकर पर मलबा लादा गया। उसे निर्माणाधीन प्लेटफार्म चार और पांच के बीच में गिराया जाना था।
चालक कहीं चला गया था। इस बीच निर्माण कराने वाली संस्था के मुंशी ने ट्रैक्टर ले जाने का प्रयास किया। अचनक ट्रैक्टर का अगला हिस्सा उठ गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। प्लेटफार्म नंबर दो के ट्रैक पर जाकर पलट गया। हादसे में चालक और वहां मौजूद यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर ने तत्काल हादसे की सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। आरपीएफ ट्रैक्टर को चला रहे चालक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। स्टेशन मास्टर ने दो नंबर प्लेटफार्म पर ब्लाक ले लिया। बाद में क्रेन मंगवाकर ट्रैक्टर को ट्रैक से हटाया गया।

रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म दो ट्रैक पर पलटा अनियंत्रित ट्रैक्टर।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें