फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: रंगदारी नहीं देने पर सब्जी विक्रेता को मारी गई थी गोली

Tue, 23 Apr 2019 12:23 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
 तेजगढ़ बाजार में सब्जी विक्रेता को रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने गोली मारी थी। पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर चार बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास व रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया है। घायल व्यापारी की अस्पताल में अभी भी हालत नाजुक बनी हुई है।  
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के तेजगढ़ बाजार में बीती 18 अप्रैल को सब्जी विक्रेता सतीश जायसवाल को बदमाशों को गोली मार दी थी। घटना के बाद से पुलिस घटना की वजह तलाशने में जुटी थी। लेकिन घायल सब्जी विक्रेता के बेटे रोहित जायसवाल ने रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की बात कही है। रविवार को रोहित ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि घटना के दिन पूरे कमौरा निवासी कलीम उर्फ कल्ले व मो. रईस पुत्र मो. वकील, अफसर उर्फ लोहा पुत्र रियाज एक अज्ञात युवक के साथ बाइक से उसके  पिता की सब्जी की दुकान पर पहुंचे।

आरोपियों ने उसके पिता से एक हजार रुपये रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने तमंचा निकाला और जान  से मारने की नीयित से फायर झोंक दिया। गोली सब्जी विक्रेता के सिर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चारों बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास व रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के  खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। उधर गोली लगने से घायल सब्जी विक्रेता प्रयागराज की एक अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें