फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: रुपये न देने पर टेंपो चालकों पर चाकुओं से हमला

Sun, 20 Sep 2020 12:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 रुपये न देने पर एक युवक ने दो टेंपो चालकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे वाहन अड्डे पर भगदड़ मच गई। खून से लथपथ चालकों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। राजपाल चौराहे पर मौजूद यातायात विभाग के पुलिसकर्मी मौन साधे रहे।
विज्ञापन



शहर में जिला सहकारी बैंक के करीब टेंपो अड्डा लगता है। शनिवार को सवारियों के इंतजार में टेंपो लेकर टेऊंगा निवासी चालक शेषनारायण व सरायखांडेराय निवासी सचिन पांडेय खड़े थे।

इस बीच पुलिस लाइन तिराहे के सामने रहने वाला एक युवक वहां पहुंचा। वह सचिन व शेष नारायण से रुपये की मांग करने लगा। रुपये न देने पर दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



चाकूबाजी की वारदात के बाद भगदड़ गच गई। हमला करने के बाद आरोपी युवक चाकू लेकर घूमता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ टेंपो चालकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद आरोपी युवक की तलाश में जुट गई। उसके न मिलने पर पुलिस परिवार के सदस्य को सिविल लाइन पुलिस चौकी उठा ले गई। नगर कोतवाल ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। अभी पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। आरोपी नशेड़ी प्रवृत्ति का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें