फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : समय से स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, बच्चों के  खेलते समय स्कूल का गेट ढहा, छात्रा की मौत 

Wed, 18 May 2022 09:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कुंडा कोतवाली के बानेमऊ प्राथमिक विद्यालय में बुधवार की सुबह साढ़े सात ताला लटक रहा था। बच्चे पढ़ने के लिए पहुंचे तो स्कूल का गेट बंद था। थोड़ी देर बाद पहुंचे कक्षा पांच के छात्र प्रिंस ने बंद गेट का ताला खोला, जिसके बाद बच्चे भीतर चले गए। साढ़े सात बजे तक हेडमास्टर व शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
Pratapgarh News : कुंडा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बानेमऊ का गेट, जिसके गिरने से बच्ची की मौत हुई है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शिक्षकों की लेटलतीफी बुधवार को एक छात्रा की मौत का कारण बन गई। कुंडा इलाके के प्राथमिक स्कूल बानेमऊ में बुधवार को समय पर शिक्षकों के न पहुंचने पर स्कूल बंद था। कुछ बच्चे गेट पकड़कर झूलने लगे। इस दौरान अचानक गेट भरभराकर ढह गया। हादसे में कक्षा तीन की छात्रा वंदना (8) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। मामले में स्कूल के हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन



कुंडा कोतवाली के बानेमऊ प्राथमिक विद्यालय में बुधवार की सुबह साढ़े सात ताला लटक रहा था। बच्चे पढ़ने के लिए पहुंचे तो स्कूल का गेट बंद था। थोड़ी देर बाद पहुंचे कक्षा पांच के छात्र प्रिंस ने बंद गेट का ताला खोला, जिसके बाद बच्चे भीतर चले गए। साढ़े सात बजे तक हेडमास्टर व शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे थे।

विज्ञापन

Pratapgarh News : बानेमऊ प्राथमिक विद्यालय का गेट गिरने के बाद बच्ची की मौत होने पर रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
एसडीएम और बीएसए मौके पर पहुंचे

इस दौरान स्कूल पहुंची गांव के अशोक की बेटी कक्षा तीन की छात्रा वंदना गेट पर ही रुक गई। उसके साथ छात्रा अंशिका (8) व उसका भाई ऋषभ (5) भी था। वंदना गेट पकड़कर झूलने लगी। अचानक पिलर के साथ गेट ढह गया। इससे तीनों उसके नीचे दब गए। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े।


तीनों बच्चों को लेकर ग्रामीण सीएचसी कुंडा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने वंदना को मृत घोषित कर लिया। अंशिका व ऋषभ को अस्पताल में भर्ती कर लिया। एसडीएम कुंडा, बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह, खंड शिक्षाधिकारी कुंडा घटनास्थल पर पहुंचे। वहां मौजूद ग्रामीणों ने पिलर निर्माण को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें