फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड छात्रों का नहीं घोषित किया गया परीक्षा परिणाम

Tue, 16 Feb 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के आदेश के बाद बीएड 2013-14 में कॉलेज प्रबंधन द्वारा सीधे प्रवेश लिए गए अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की लापरवाही की वजह से अभी तक घोषित नहीं किया जा सका है। दो साल से परीक्षा परिणाम के इंतजार में सैकड़ों छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के लिए छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भी लिखा, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त बीएड् प्रवेश परीक्षा 2013-14 में संपन्न हुई थी। पहली काउंसलिंग के बाद कॉलेजों द्वारा छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया गया। हजारों छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा में अच्छी रैंक न आने की वजह से दाखिला नहीं पा सके। ऐसे में जिले में सैकड़ों सीटें खाली रह गईं। इन सीटों को भरने के लिए कॉलेज प्रबंधकों की मांग पर उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव नीरज गुप्ता ने सीधे विज्ञापन जारी कर प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का दाखिला लेने की अनुमति कॉलेज प्रबंधन को दी।

ऐसे में जिले के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा देने के बाद परिणाम घोषित नहीं किया गया। 2014 से वह परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रबंधकों ने प्रवेश के दौरान 51 हजार फीस के बाद भी वसूली की थी। इसके बाद भी कॉलेज प्रबंधक चुप्पी साधे हुए हैं। कालेज प्रशासन प्रयास करता तो परीक्षा परिणाम घोषित हो सकता था। यशोदा नंदन हरिवंश महाविद्यालय के छात्र पवन कुमार पांडेय पुत्र स्व. इंद्रभूषण पांडेय ने विश्वविद्यालय के कुलपति को शिकायती पत्र भेजकर परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें