मांगों को
लेकर बिजली संविदाकर्मियों ने सोमवार को एक्सईएन दफ्तर भंगवाचुंगी में
धरना-प्रदर्शन किया। मांगें पूरी न होने पर 20 फरवरी को अधीक्षण अभियंता का
घेराव और 22 से अनिश्चितकालीन धरने का निर्णय लिया गया। बिजली कर्मचारी
संघ के बैनर तले एक्सईएन दफ्तर पर जमे संविदा कर्मियों ने कहा कि समस्याओं
के संबंध में वार्ता के बाद खंड प्रथम और द्वितीय के अभियंता टाल-मटोल कर
रहे हैं।
कर्मचारियों का 8 से 10 माह का मानेदय बकाया है। कर्मचारियों का
पंजीयन शुरू नहीं कराया गया। जिन लोगों ने ईपीएफ राशि का गबन किया उनके
खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हर माह की 15 तारीख को मानेदय देना सुनिश्चित
किया जाए। श्रमिकों का पंजीयन कराया जाए।