रोडवेज कर्मियों के डीए में छह प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। संविदा के तैनात कर्मचारियों के वेतन में भी बढ़ोत्तरी की गई है।
सोमवार की शाम रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों को जब शासनादेश जारी होने की खबर हुई तो वह खुशी से झूम उठे। अध्यक्ष चंद्र कुमार सिंह और मंत्री सुरेशचंद्र पांडेय साइबर कैफे पहुंचकर आदेश की प्रति निकाली। मंत्री सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि वित्त नियंत्रक आलोक कुमार अग्रवाल के हस्ताक्षर से जो आदेश पारित हुआ है, उसमें रोडवेज कर्मियों का डीए 107 से बढ़ाकर 113 फीसदी कर दिया गया है।
संविदा पर तैनात कर्मचारियों के मानदेय में दस पैसे का इजाफा किया गया है। पहले संविदा कर्मियों को 1.16 रुपये मिलते थे, नए शासनादेश के तहत 1.26 रुपये मिलेंगे। कर्मचारियों के एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियां बांटीं। इस मौके पर ज्ञान बहादुर सिंह, मनोज कुमार शुक्ला, ओम प्रकाश, जितेंद्र प्रताप, रामचंद्र, रघुवंश कुमार पांडेय, अनवर अली, रत्नाकर आदि मौजूद रहे।