कोहरा की वजह से ट्रेनों के संचालन पर लगा ब्रेक अब हटने लगा है। रेलवे ने पूर्व में कैंसिल की गई रायबरेली- जौनपुर एक्सप्रेस का संचालन रविवार से बहाल कर दिया गया। इसकी बहाली केवल 12 से 19 फरवरी तक की गई है। उसके बाद नियमित होगी या नहीं यह कहना मुश्किल है।
बता दें कि कोहरे के कारण गाड़ियों का कैंसिलेशन दिसंबर से लेकर एक मार्च तक के लिए किया गया है। कोहरा छंटने के बाद धीरे-धीरे गाड़ियों का संचालन शुरू किया जा रहा है। प्रतापगढ़ रूट की कई गाड़ियां रद्द की गई थीं। जिनको एक-एक करके चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कैंसिल चल रही रायबरेली-जौनपुर एक्सप्रेस 14201/202 को 14 फरवरी से चला दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इसका संचालन 19 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।
इस रूट की लंबी दूरी की ट्रेनों में शामिल देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस अप और डाउन कैंसिल चल रही है। इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं। देहरादून जाने के लिए प्रतापगढ़ साइड से यह एक मात्र ट्रेन है। इसको बंद कर दिए जाने से यात्रियों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश जाने के लिए उनको इलाहाबाद, लखनऊ रेलवे के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उनको उम्मीद थी कि शायद फरवरी में ट्रेन चल जाए, मगर अभी तक उसके संचालन की घोषणा नहीं हो पाई है।