फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार करने वालों पर हर ओर पहरा

Sun, 14 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वेलेंटाइन-डे पर रविवार को प्रेमी युगलों की राह में प्रशासन ने पहरा बैठा दिया। अनहोनी की आशंका के चलते हर संभावित स्थलों पर पुलिसिया चहलकदमी दिखी। धार्मिक स्थलों के साथ ही होटलों में प्रेमी युगल मिले और अपने दिल की बातों का इजहार किया। वेलेंटाइन-डे पर 14 फरवरी को प्रेमी युगल इजहार ए मोहब्बत करते हैं। इस दिन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। रात बारह बजने के बाद मोहब्बत की दुनिया में खोने वाले एक दूसरे को बधाई देने के साथ ही अपने प्यार का इजहार करने लगे। भले ही स्कूल कालेज बंद थे लेकिन घर से कोई न कोई बहाना करके तमाम युवक और युवती इजहार ए मोहब्बत करने के लिए बाहर निकले।
विज्ञापन


शहर के शहीद उद्यान, चिलबिला पार्क, बाबागंज पार्क के साथ ही बेल्हा देवी मंदिर में प्रेमी युगल का खास ठिकाना दिखा। हालांकि प्रेमी युगलों को सबक सिखाने की धमकी के मद्देनजर प्रशासन भी चौकन्ना रहा। रविवार की सुबह प्रभारी शहर कोतवाल संतोष अवस्थी और महिला पुलिस ऐसे स्थलों का भ्रमण कर हालात पर नजर रखे हुए थी। कंपनी गार्डेन बंद होने के कारण दूर-दराज से आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। चिलबिला पार्क की ओर जाने वाले रास्ते पर दो सिपाही तैनात किए गए थे। बेल्हा देवी मंदिर के बाहर भी सुरक्षा का इंतजाम दिखा।

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग बली के कार्यकर्ताओं ने श्रीराम जानकी मंदिर परिसर अजीत नगर में मातृ पूजन दिवस मनाया गया। वेलेंटाइन डे का विरोध करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वैदिक धर्म की रक्षा के लिए अपने परिवार को वैदिक संस्कार के अनुरूप ढालने की आवश्यकता है। अभिभावक अपने बच्चों को ही दिन एक घंटे का समय दें। इस मौके पर जिला सहमंत्री रजनीश, अमरेश सिंह, रामआसरे पाल, विजय सिंह, सूर्यप्रकाश गुप्ता, अंकुश श्रीवास्तव, राजेश कुमार, राजेश गुप्ता, नवीन पाल, अभिशाल, आलोक मिश्रा, जयशंकर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें