फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन घायल

Fri, 05 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया। जहां से हालत खराब होने पर दो को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी संतोष सिंह (30) पुत्र बबलू सिंह गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में घायल हो गए। इसी प्रकार शिवपति पाल (50) पुत्र ओमप्रकाश पाल निवासी वृंदा का पुरवा महेशगंज बाजार से घर जा रहे थे। तभी किसी वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे वह घायल हो गए। जेठवारा थाना क्षेत्र के सुखदेव का पुरवा कटरा गुलाब सिंह निवासी मनोज कुमार वैश्य (19) पुत्र जगनारायण वैश्य गांव के ही अपने साथी विजय कुमार यादव (18) पुत्र विनोद यादव के साथ कहीं जा रहा था कि बाघराय थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आईं।

शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। इसी बीच सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें