महेशगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर बाजार में करोड़ों की अवैध शराब और फैक्ट्री पकड़े जाने के मामले में फरार चल रहे कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी केवल दिखावे के लिए की जा रही है। केवल फैक्ट्री के मजूदरों पर कार्रवाई का डंडा चलाकर अब पुलिस खामोश हो गई है।
गत दिनों आजाद नगर में अवैध शराब की फैक्ट्री इलाहाबाद क्राइम ब्रांच व पुलिस ने पकड़ी थी। इस दौरान करीब दो करोड़ से अधिक अवैध देशी व अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। अभी भी अवैध शराब के सरगना व दूसरे कारोबारी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आला अधिकारियों के आदेश पर गुरुवार को जेठवारा व महेशगंज पुलिस ने फरार चल रहे सुधाकर सिंह समेत अन्य के घरों पर दिन में दबिश देने का दावा किया था। जबकि हकीकत में यह महज दिखावा था। सिर्फ उनके घरों के इर्द गिर्द घूम कर पुलिस लौट आई थी।कार्रवाई के दौरान यह दिखता है कि प्रभावशाली लोगों का पुलिस पर प्रभाव है।