जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश चंद्र पांडेय ने कहा है कि पट्टी तहसील में दीवानी न्यायालय नहीं, बल्कि ग्राम न्यायालय खुल रहा है। ग्राम न्यायालय के लिए अधिवक्ताओं का कोई विरोध नहीं है। इसलिए शुक्रवार से वे न्यायिक कार्य करेंगे। अधिवक्ताओं के एक दूसरे गुट जूबाए के अध्यक्ष कमलेश चंद्र पांडेय ने पट्टी तहसील में आउट लाइन कोर्ट की स्थापना पर विरोध जताते हुए गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया था।
पांडेय ने बताया कि जब वह प्रस्ताव के लेकर जिला जज के पास गए तो उन्होंने शासनादेश की प्रति दिखाते हुए बताया कि पट्टी में दीवानी न्यायालय नहीं, बल्कि ग्राम न्यायालय की स्थापना होने जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का ग्राम न्यायालय स्थापित करने का कोई विरोध नहीं है। उन्होंने शुक्रवार से न्यायिक कार्य करने को कहा है। इस मौके पर नंदलाल मिश्र, आचार्य ओमप्रकाश मिश्र, राजकुमार यादव, सुरेश सिंह, राजेंद्र शुक्ल, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरिकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।