तहसील दिवस में विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को वकीलों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राववीरेन्द्र सिंह की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने किसानों को ओलावृष्टि के चेक वितरण में करोड़ों रुपये के गबन में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताया। संघ के अध्यक्ष राववीरेन्द्र सिंह ने कहा कि गबन के आरोपी कर्मचारी व अधिकारी कार्रवाई से बचाव के लिए अभिलेखों में हेराफेरी कर रहे हैं। महामंत्री संतोष पांडेय ने तत्कालीन तहसीलदार संतोष सोनकर के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कराए जाने की बात कही। उपाध्यक्ष सतेश सिंह ने एनएच पर तहसील व दीवानी गेट के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने की मांग रखी।
ज्ञापन में कस्बे में हनुमान मंदिर में हुई चोरी के साथ अधिवक्ताओं के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा न किए जाने को लेकर भी आक्रोश जताया गया। ज्ञापन के जरिए स्थानीय कस्बे में बिजली का बिल दोगुना किए जाने को भी अनुचित बताया गया है। इस मौके पर अनिल महेश, हरिशंकर द्विवेदी, प्रभात श्रीवास्तव, राममोहन सिंह, लाल राजेन्द्र सिंह, टीपी यादव, शैलेंद्र सिंह, कौशल किशोर शुक्ल, संजय सिंह, संदीप सिंह, विनय शुक्ला, शिवप्रसाद गुप्ता, दिनेश मिश्रा, राकेश शुक्ला, संदीप तिवारी आदि अधिवक्ता रहे। इधर आल इंडिया रूलर्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने डीएम को ज्ञापन देकर कस्बे में अतिक्रमण तथा जिला अस्पताल में एक्सरे सुविधा न होने की समस्या पर कार्रवाई की मांग की है।