फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा कार्यालय में सभासदों ने की तालाबंदी

Tue, 02 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक को लेकर भड़के सभासदों ने सोमवार को कार्यालय से कर्मचारियों को बाहर निकालकर ताला ठोंक दिया। धरना देकर पालिका अध्यक्ष व ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आखिर सभासदों के आंदोलन से भयभीत नगर पालिका के जिम्मेदारों ने आनन-फानन में 2 फरवरी को तीन बजे बोर्ड की बैठक बुला ली।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक न होने से आक्रोशित सभासद सोमवार की सुबह कार्यालय पहुंचे। पहले तो मुख्य गेट पर ताला बंद कर दिया। इसके बाद कार्यालय के कर्मचारियों को बाहर निकालकर तालाबंदी की। कार्यालय परिसर में ही सभासद धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करने लगे। सभासदों का रुख देख कर्मचारी भी बाहर बैठ गए।

 ईओ कार्यालय के बाहर सभासद धरना देने लगे। इस दौरान सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ पर जमकर हमला बोला। जिला योजना समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अध्यक्ष व ईओ की मिलीभगत से शहर के विकास कार्य अवरुद्ध हैं। जनता के हित की अनदेखी कर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। श्यामबाबू ने कहा कि पूरे शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा उठी है। केवल कागजों में काम हो रहा है। छह माह से सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। मुहिब्बुल आरफीन ने कहा कि जनरेटर के ईंधन के नाम पर लाखों रुपये का व्यय किया जा रहा है। फिरोज ने कहा कि शहर में तमाम अड्डों से अवैध वसूली कराकर सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन


 इस मौके पर सभासदों ने कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण के नाम पर नगरपालिका अध्यक्ष ने जमकर लूटखसोट कराई है। वे तानाशाह के रूप में कार्य कर रहे हैं। इस बीच पहुंचे ईओ को भी सभासदों ने बाहर ही रोक लिया। कहा कि 24 घंटे के भीतर बोर्ड की बैठक बुलाई जाए। अन्यथा वे लोग तालाबंदी जारी रखेंगे। सभासदों की तालाबंदी को देखते हुए आखिरकार नपा प्रशासन को झुकना पड़ा और 2 फरवरी को बोर्ड की बैठक बुलाने के लिए सभासदों को एजेंडा जारी किया गया। तब जाकर सभासदों ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर धर्मशील शुक्ला, इश्तियाक अहमद संजय, छाया श्रीवास्तव, परवीन बानो, श्रीनाथ यादव, उमेश वंद्र, निर्मला सिंह, राजेंद्र मौर्या, श्रीराम पटेल, आशा किरण, जानकी देवी, त्रिलोचन, अख्तर राईन, देवव्रत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें