फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्सी रुपये किलो बिकी प्याज

Sun, 23 Aug 2015 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। महाराष्ट्र के नासिक में प्याज की कमी का असर बेल्हा पर भी पड़ा है। जिले में प्याज की आमद कम होने कारण दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई है। 24 रुपये प्रति किलो ग्राम बिकने वाली प्याज शनिवार को खुले बाजार में 80 रुपये प्रति किलो ग्राम बिकी। बेल्हा में प्रत्येक दूसरे दिन 75 क्विंटल प्याज की खपत होती है, जबकि शनिवार को सप्ताह भर बाद 37.50 क्विंटल प्याज की खेप आई। इसके दुकानदारों में खरीदने की होड़ लगी रही।
विज्ञापन


आम आदमी की पहुंच से प्याज दूर होती जा रही है। जिले में प्याज का भंडारण कम होने से दाम में लगातार इजाफा होता जा रहा है। महाराष्ट्र के नासिक से आने वाले ट्रक इन दिनों सप्ताह-सप्ताह भर नहीं आ रहे हैं।  शनिवार को 75 बोरियां प्याज लादकर ट्रक जब महुली मंडी पहुंचा तो खरीदने वाले दुकानदारों में होड़ लग गई। जिले में प्रत्येक दूसरे दिन 75 क्विंटल प्याज की खपत होती है।

मगर जिले में बाहर से आने वाली प्याज में कमी होने से दाम में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। शनिवार को खुले बाजार में 80 रुपये प्रति किलो ग्राम की दर से प्याज की बिक्री हुई। महुली मंडी समिति के सचिव काश्मीर सिंह ने बताया कि इन दिनों प्याज की आमद कम हो गई है। सप्ताह भर बाद शनिवार को 75 बोरी प्याज आई थी, जो 6200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिकी है। अगर जिले में इसी प्रकार प्याज की कमी बनी रही तो आने वाले दिनों में प्याज के दामों में और इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें