फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News : परचून व्यवसायी ने फांसी लगाकर दी जान, रात में खाना खाकर सोया, सुबह फंदे से लटकी मिली लाश

Sun, 21 Dec 2025 01:43 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के आलापुर गांव के रहने वाले एक परचून व्यवसायी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
आकाश साहू। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबगंज थाना क्षेत्र के आलापुर गांव के रहने वाले एक परचून व्यवसायी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को नीचे उतारा गया। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाइ और एक बहन में दूसरे नंबर पर था।

विज्ञापन


आलापुर गांव निवासी आकाश साहू आलापुर चौराहे पर किराए पर दुकान लेकर किराने की दुकान चलाता था। शनिवार की रात को खाना पीना के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह काफी देर तक नहीं उठा तो परिजन कमरे में देखने गए तो आकाश का शव फंदे से लटका मिला। इससे परिवार में कोहराम सा मच गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम लिए भेजा गया। घटना के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। आकाश की अभी शादी नहीं हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें