जामताली में एक युवती ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। यह देखकर नदी के किनारे मौजूद लोगों ने उसको तत्काल बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर परिवार के लोग पहुंच गए।
जामताली में एक युवती ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। यह देखकर नदी के किनारे मौजूद लोगों ने उसको तत्काल बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर परिवार के लोग पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि युवती कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी। उसका उपचार चल रहा था। इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पट्टी थाना क्षेत्र के कठार निवासी राजकुमार पाल की पुत्री अंतिमा (18) ने रविवार को जामताली पुल पर से नदी में छलांग लगा दी। यह देखकर किनारे बैठे लोगों ने नदी में कूदकर किसी तरह उसको बाहर निकाला, लेकिन डूबने के चलते उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर परिवार के लोग पहुंच गए। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। परिजनों के मुताबिक अंतिमा की मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। घटना के बाद मां राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना था कि अंतिमा बचपन से ही कुछ मंदबुद्धि की थी। अक्सर वह घर से लापता हो जाती थी। अभी कुछ समय पहले भी वह लापता हो गई थी। पट्टी थाने की पुलिस ने उसको घर पहुंचाया था।