फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : निमंत्रण पत्र पर छपवा दिया इस पार्टी का चुनाव चिह्न, आचार संहिता के उल्लंघन पर नोटिस जारी

Thu, 17 Feb 2022 07:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : file
विज्ञापन

कुंडा इलाके के किशुनदासपुर निवासी राजकुमार मिश्र ने अपने बेटे के तिलकोत्सव के लिए निमंत्रण कार्ड पर जनसत्ता दल प्रत्याशी का चुनाव निशान आरी छपवा दिया। इस पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए आयोजक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। 

विज्ञापन




पट्टी तहसील क्षेत्र के दस हजार लोगों पर उपद्रव की आशंका 
विधानसभा चुनाव में पुलिस को क्षेत्र के लगभग दस हजार लोगों पर उपद्रव करने की आशंका है।  चुनाव में गड़बड़ी करने की रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय भेजी गई है, लेकिन अभी तक जमानत कराने वाले नहीं पहुंचे।


पट्टी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कधई, पट्टी, आसपुर देवसरा से अभी तक 10,000 लोगों के विरुद्ध चुनाव में गड़बड़ी करने और शांतिभंग करने की रिपोर्ट पुलिस  ने एसडीएम के पास भेजी है। हालांकि कोई जमानत नहीं करवा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव - फोटो : file
विधायक धीरज ओझा और सपा प्रत्याशी को नोटिस 

रानीगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी धीरज ओझा और सपा प्रत्याशी के विवादित बोल पर नोटिस भेजा गया है। हालांकि अभी प्रत्याशियों की ओर से जवाब नहीं दिया गया है। इधर, सोशल मीडिया पर प्रचार करने वाले प्रत्याशियों पर अफसरों की नजर नहीं पड़ रही है। वह समाचार पत्रों में छपने वाली खबरों को ही आधार बनाकर नोटिस देने की योजना बनाए हुए हैं। 
 

 
 

विधानसभा चुनाव में कूदे प्रत्याशियों ने इन दिनों  प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। समय कम होने और प्रत्येक मतदाता के घर तक पहुंचने में  फेल रहने वाले प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया  को सहारा बना लिया है। मगर मीडिया सर्टिफिकेशन एवं अनुवीक्षण सेल में तैनात अफसरों की नजर नहीं पड़ रही है। अभी तक सोशल मीडिया में वायरल वीडियो, आडियो के आधार पर रानीगंज के भाजपा प्रत्याशी धीरज ओझा और सपा प्रत्याशी को नोटिस जारी किया गया है।
 

 
 
व्हाट्सएप ग्रुप में चैटिंग, पंफलेट और प्रचार के लिए बैनर, पोस्टर पोस्ट करने वालों को दरकिनार किया जा रहा है। मीडिया सर्टिफिकेशन एवं अनुवीक्षण सेल की लापरवाही के चलते प्रत्याशियों ने अब प्रचार के लिए सोशल मीडिया को हथियार बना लिया है। सेल के प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि अखबारों में जो खबरें प्रकाशित होती है, उसी को साक्ष्य  बनाकर प्रत्याशियों को नोटिस भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें