फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : गुलशन यादव ने कड़ी सुरक्षा में किया नामांकन, समय खत्म होने के दो मिनट पहले पहुंचे नामांकन कक्ष में

Sat, 05 Feb 2022 09:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कुंडा विधानसभा से जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया नामांकन दाखिल करने करीब पौने दो बजे पहुंचे। उनके पीछे बाबागंज प्रत्याशी विनोद सरोज भी आ गए। कुंडा विधानसभा के लिए नामांकन करने के लिए सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के आने की भनक लगी तो पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया।
विज्ञापन
Pratapgarh News : नामांकन पत्र दाखिल करने जाते कुंडा से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा व विधान परिषद सदस्य चुनाव के नामांकन में दिग्गज प्रत्याशियों को देखते हुए शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने खुद मोर्चा संभाला। नामांकन कक्ष से बाहर तक पुलिस टीम की घेराबंदी करा दी। इसके अलावा स्वॉट समेत सिविल पुलिस की स्पेशल टीम भी बना दी। कुंडा से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव का नामांकन कराने के लिए पुलिस उसे भागते हुए लेकर पहुंची। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गुलशन यादव बाहुबली विधायक राजाभैया के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है।

विज्ञापन




कुंडा विधानसभा से जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया नामांकन दाखिल करने करीब पौने दो बजे पहुंचे। उनके पीछे बाबागंज प्रत्याशी विनोद सरोज भी आ गए। कुंडा विधानसभा के लिए नामांकन करने के लिए सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के आने की भनक लगी तो पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया।

विज्ञापन

Prayagraj News : नामांकन पत्र दाखिल करते कुंडा से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव। - फोटो : प्रतापगढ़
राजाभैया और गुलशन यादव का आमना-सामना होते-होते बचा

राजाभैया व गुलशन का आमना सामना न हो, इसके लिए प्रशासन ने बीच का रास्ता तैयार करते हुए गुलशन को कार्यालय पर ही रोक दिया। करीब ढाई बजे राजाभैया नामांकन कर प्रताप सदन आवास पहुंचे। इसके बाद पुलिस सपा प्रत्याशी गुलशन यादव को लेकर नामांकन कराने पहुंची। नामांकन का समय समाप्त न हो जाए, इसके लिए बैरियर खोल दिया गया। दो मिनट पहले सपा प्रत्याशी के नामांकन कक्ष के भीतर प्रवेश करने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें