फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

raja bhaiya net worth : दस साल में नौ गुना बढ़ गई राजाभैया की संपत्ति, दर्ज हैं इतने मुकदमे

Sat, 05 Feb 2022 07:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कुंडा विधानसभा से नामांकन करने वाले रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के साथ ही उनकी पत्नी भानवी कुमारी भी करोड़पति हैं। राजाभैया ने नामांकन के समय जो हलफनामा दिया है, उसके मुताबिक उनकी संपत्ति दस साल में नौ गुना बढ़ गई है।
विज्ञापन
राजा भैया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक  के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया की संपत्ति दस साल में नौ गुना बढ़ी है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव  में दिए गए हलफनामे के मुताबिक, उनके पास कुल एक करोड़ 45 लाख 70 हजार 757 रुपये की संपत्ति थी, जबकि वर्ष 2022  के हलफनामे के अनुसार उनकी संपत्ति 9 करोड़ 17 लाख 54 हजार 448 रुपये हो गई है। राजाभैया के साथ उनकी पत्नी भी असलहों की शौकीन हैं। दोनों के पास तीन-तीन असलहे हैं। 

विज्ञापन




कुंडा विधानसभा से नामांकन करने वाले रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के साथ ही उनकी पत्नी भानवी कुमारी भी करोड़पति हैं। राजाभैया ने नामांकन के समय जो हलफनामा दिया है, उसके मुताबिक उनकी संपत्ति दस साल में नौ गुना बढ़ गई है। कुंडा से छह बार  विधायक व भदरी राजघराने के वारिस राजाभैया को विरासत में भी बहुत बड़ी संपत्ति मिली है।

विज्ञापन

पत्नी भानवी के पास भी हैं तीन असलहे
राजाभैया 9,17,54,448 रुपये के मालिक हैं, जबकि उनकी पत्नी भानवी कुमारी के पास 3,13,85,302 रुपये हैं। बेटी राघवी कुमारी सिंह  के पास 42,45,155, बेटी विजय राजेश्वरी सिंह के पास 98,78,255,  बेटा शिवराज प्रताप सिंह 64,07,003 और बृजराज प्रताप सिंह 63,27,658 रुपये के मालिक हैं। राजाभैया के ऊपर अब मात्र तीन मुकदमे रह गए हैं। असलहों के शौकीन राजाभैया के साथ ही उनकी पत्नी के पास भी पिस्टल, राइफल और बंदूक है।



हालांकि राजाभैया के पास नकदी कुल 60,000 रुपये ही है। लखनऊ स्थित एसबीआई में उनके नाम 96,46,074 रुपये जमा हैं। एसबीआई विपुल खंड गोमतीनगर में 1,83,19,981 रुपये जमा हैं। एसबीआई कुंडा के पीपीएफ खाते में 37,35,484 रुपये, ग्रामीण बैंक कुंडा में 1,77,213 रुपये जमा हैं। राजाभैया के पास आम के दो बाग हैं। 11 एकड़ से अधिक खेत है। कुंडा में राजभवन के साथ ही उनके और पत्नी के नाम पर दिल्ली में फ्लैट भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें