इसी तरह। अंतू थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से विजय वर्मा (45) की मौत हो गई। पारा हमीदपुर ग्राम सभा के नीम डबहा मे बुधवार की शाम गड़गड़ाहट के साथ तेज बरसात होने लगी। इसी दौरान विजय कुमार वर्मा अपने घर से निकलकर बाहर आ गया। इसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई जिसकी चपेट में आने से वह पूरी तरह झुलस गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
आकाशीय बिजली गिरने युवक की मौत
फतनपुर थाना क्षेत्र के अमरई गांव निवासी अवनीश तिवारी उर्फ गोलू (18) पुत्र राकेश यह अपने घर के पीछे आम की बाग में आम बिन रहा था। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजन उसे गौरा ले गए, जहां पर हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।