फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : ओमिक्रॉन के भय से एक माह में 45 लोग विदेश लौटकर आए हैं घर 

Sun, 12 Dec 2021 05:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा भेजी गई विदेश से लौटने वाले 45 लोगों की सूची तैयार करने का दावा किया जा रहा है।  सीएमओ का कहना है कि इन लोगों की कोरोना की जांच भी कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान को भले ही देशभर में खौफ हो, लेकिन जिले में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को इसकी चिंता नहीं है। विदेश से आने वालों के बारे में विभाग के अफसरों को कोई जानकारी नहीं है। वे गोलमोल जवाब  दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि एक माह के भीतर 45 लोग विदेश से आए हैं। उनकी निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा भेजी गई विदेश से लौटने वाले 45 लोगों की सूची तैयार करने का दावा किया जा रहा है।  सीएमओ का कहना है कि इन लोगों की कोरोना की जांच भी कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद भी परिवार के लोगों से दूर रहकर होम आइसोलेट रहने को कहा गया है। विभाग के अफसर और कर्मचारी लगातार इन पर नजर बनाए हुए हैं।

सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के कुछ ऐसे भी लोग हैं जो दिल्ली या फिर मुंबई में रहते हैं। पासपोर्ट उनका प्रतापगढ़ के पते पर बना है। वे दिल्ली और मुंबई से सीधे विदेश गए और लौटकर आने के बाद वहीं पर रुक गए। एयरपोर्ट से जो सूचना आती है, उसमें ऐसे लोगों के नाम भी शामिल होते हैं। इन लोगों को खोजने में दिक्कत होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई सैंपलिंग
शासन के आदेश पर गैर प्रांत से आने वाले यात्रियों की रेलवे स्टेशन और बस स्टाप पर कोरोना जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम यात्रियों के सैंपल को लेकर जांच के लिए भेज रही है। हालाकि अभी तक एक भी यात्री जिले में कोरोना पॉजिटिव नहीं है।


लगातार विदेश से आने वाले यात्रियों की ट्रेसिंग की जा रही है। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। अभी तक जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं है। तैयारी पूरी कर ली गई है। ट्रामा सेंटर सदर में विदेश से आने वाले यात्रियों को होम आइसोलेट करने की व्यवस्था की गई है। -डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें