फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: मैजिक और दुग्ध वाहन की टक्कर में चालक-खलासी की मौत

Fri, 05 Apr 2019 12:16 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
वाराणसी- लखनऊ राजमार्ग पर फतनपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर मोड़ पर मैजिक डाला और दुग्ध वाहन की टक्कर में कौशाम्बी के डाला चालक और खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। दुग्ध वाहन चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे गौरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कौशाम्बी जनपद के कोखराज से गुरुवार की सुबह मैजिक डाला पर चारपाई लादकर चालक इकबाल अहमद (55) निवासी कोखराज कौशाम्बी जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर के लिए निकला था। उसके साथ कोखराज का ही खलासी राहुल मोदनवाल (30) पुत्र दुर्गा प्रसाद मोदनवाल भी था। इकबाल मैजिक लेकर वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग से गुजर रहा था। फतनपुर के जगतपुर मोड़ के पास वह आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगा।

तभी सामने से दुग्ध वाहन आ गया। रफ्तार तेज होने के कारण दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। यह देख राहगीरों के अलावा आसपास के लोग वाहनों में फंसे लोगों की मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद मैजिक चालक इकबाल और खलासी राहुल को बाहर निकाला। दुग्ध वाहन में फंसे चालक महेश प्रजापति निवासी लाला भट्टा पुरवा थाना लालापुर जनपद प्रयागराज को भी निकाला गया।
विज्ञापन


सभी घायलों को गौरा सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने चालक इकबाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल खलासी राहुल मोदनवाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। रास्ते में उसकी भी सांसें थम गईं। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करते हुए शव को मर्चरी भेज दिया। घायल दुग्ध वाहन चालक का उपचार सीएचसी में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन रोते बिलखते हुए शाम को जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें