फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हब्बू- सद्दाम का साथी चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
कंधई पुलिस द्वारा धरा गया शातिर बदमाश संदीप सरोज। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
साथी बृजेश मिश्रा की हत्या में चल रहा था फरार, 25 हजार रुपये का पुलिस ने रखा था इनाम
विज्ञापन

प्रतापगढ़। शातिर बदमाश हब्बू व सद्दाम के साथी को कंधई पुलिस ने दबोच लिया। साथी की हत्या कराने के बाद फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश की पुलिस को तलाशी थी। वह घर छोड़कर फरार चल रहा था। पूछताछ में उसने साथी बृजेश की हत्या का राज भी पुलिस को बताया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के मिश्रपुर निवासी बृजेश कुमार मिश्र पुत्र अवधेश मिश्र की 10 नवंबर को घर के बाहर बुुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में भाई सुशील मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने सद्दाम, हब्बू सरोज समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान संदीप कुमार सरोज पुत्र सुरेश कुमार सरोज निवासी गोड़े नगर कोतवाली का नाम प्रकाश में आया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया था। बुधवार को कंधई पुलिस ने संदीप कुमार सरोज को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि बृजेश उसका दोस्त था। वह हब्बू व सद्दाम के साथ मिलकर गलत काम करता था। जिसे छोड़ने के लिए अक्सर बृजेश दबाव बनाता था। यह भी कहता था कि यदि उन लोगों का साथ नहीं छोड़ोगे तो वह पुलिस को उन लोगों के गैंग के बारे में जानकारी दे देगा। इसी बात को लेकर हब्बू व सद्दाम ने उसे मारने की योजना बनाई। बृजेश को घर से बाहर निकालने की जिम्मेदारी संदीप ने ही निभाई। जैसे ही बृजेश बाहर निकला। ठीक उसी समय हब्बू व सद्दाम ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बृजेश को गोली मार दी थी। एसओ कंधई ने बताया कि संदीप सरोज के ऊपर नगर कोतवाली, पट्टी में लूट व आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। उसे वहां की पुलिस ने जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें